वायरल न्यूज़

VIDEO: तुम्हें दाढ़ी में अच्छा लगता हूं या बिना दाढ़ी, लड़की का जवाब सुन चौंक गया लड़का

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 31, 2024, 10:20 AM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़के ने अपनी दोस्त से सवाल पूछा कि वो उसे दाढ़ी में पसंद करती है या फिर बिना दाढ़ी के अच्छा लगता है। मगर लड़की ने जो जवाब दिया सुनकर बेचारा चौंक गया।

Image

मजेदार वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं तो कई हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़का और लड़की नजर आते हैं। देखकर दोनों दोस्त लगते हैं। इसमें लड़का अपनी दोस्त से एक सवाल पूछता है। मगर बेचारे को ऐसा जवाब मिला जिसकी कल्पना उसने सपने में भी नहीं की होगी। लड़की का जवाब सुनकर लड़का चौंक गया, उसके होश उड़ गए। हालांकि दोनों की बातचीत सुनकर हंसी भी बहुत आती है।

लड़के जवाब ने चौंका ही दिया

वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि लड़का और लड़की दोनों करीब में करीब खड़े हैं। दोनों दोस्त आपस में बातचीत कर रहे हैं। मगर इसी बातचीत के बीच में लड़का अपनी दोस्त से एक सवाल पूछता है। सवाल लड़के की दाढ़ी से जुड़ा होता है। वो दोस्त से पूछता है कि उसे वो दाढ़ी में अच्छा लगता है या फिर दाढ़ी के बगैर अच्छा लगता है। अब लड़की ने इतना सुनना था और हिला देने वाला जवाब दिया। लड़की ने कहा कि वो काला है और रोशनी में अच्छा लगता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि लड़का और लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। हालांकि वीडियो देखकर साफतौर पर मनोरंजन का हिस्सा नजर आता है। इसे इंस्टाग्राम पर Sanjay Choudhary नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article