Viral Video: रंगों का त्योहार यानी होली भले ही बीत गया है लेकिन इसका असर अब भी लोगों पर दिख रहा है। जिस किसी ने भी जम कर होली खेली है उसके लिए रंग छुटाना काफी मुश्किल हो गया है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर अब भी होली से जुड़े कई मजेदार वीडियोज वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की होली की आप बीती बताती नज़र आ रही हैं। वायरल वीडियो में महिला का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
होली पर 'दीदी' की मांग भर गया कोई (Source:Instagram)
वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक लड़की लोगों से आप बीती रोते हुए फनी अंदाज में बता रही हैं। इस वीडियो में वो कह रही हैं कि‘होली के नाम पर कोई परमानेंट मांग भर गया भाई। तीन दिन से रगड़ रही हूं, लेकिन निकल ही नहीं रहा।’ इसके अलावा वो कहती है- ‘इतना गाढ़ा प्यार कर गए। हमारी शादी हो गई, हमें पता ही नहीं चला।’ लड़की का कहना है कि वो 21 साल से सिंगल है, लेकिन चुपके से मांग भर गए ये तो गलत है। कम से कम उसे ये तो बता दिया जाए कि ऐसा करने वाला त्रिपाठी, यादव…कौन है। इसके बाद लड़की कहती है, ‘अगर कोई पूछेगा तो बताओ हम किसका नाम लेंगे। अच्छा लगता है बताओ।’इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर memecentral.teb नाम की आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 11 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो पर यूजर्स अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, यार ये कितनी ऑसम है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है, ये कांड ‘बिनोद’ का ही है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
