वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क पर स्टंट करना शख्स को पड़ा भारी, बाल-बाल बची जान, वीडियो में देखें एक्सीडेंट का खौफनाक मंजर

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 14, 2023, 12:49 PM IST

सोशल मीडिया पर आए दिन सड़क हादसों के खतरनाक वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं। इसलिए कहा जाता है कि सड़क पर गाड़ी या साइकिल धीरे चलाएं लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो गाड़ी और साइकिल को रॉकेट बना देते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो ऐसे हैं जो सड़क पर ही स्टंट करने लगते हैं। इसी कड़ी में स्टंट से जुड़ा एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Image

सड़क पर स्टंट करना शख्स को पड़ा भारी (Source:twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन सड़क हादसों के खतरनाक वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं। इसलिए कहा जाता है कि सड़क पर गाड़ी या साइकिल धीरे चलाएं लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो गाड़ी और साइकिल को रॉकेट बना देते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो ऐसे हैं जो सड़क पर ही स्टंट करने लगते हैं। इसी कड़ी में स्टंट से जुड़ा एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

सामने आए वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक शख्स सड़क पर स्टंट कर रहा होता है तभी सामने से आ रही कार से वो टकरा जाता है। गनिमत ये थी इस हादसे में उसकी जान बच गई है। वीडियो में एक साइकिल सवार को सड़क पर चलने के दौरान स्टंट करते हुए साइकिल के अगले पहिए को हवा में उठाकर चलाते देखा जा सकता है। जिसके कारण वह सामने से आ रहे वाहन के नहीं देख पाता और उससे टकरा जाता है। सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने का खामियाजा उसे भुगतना भी पड़ा। इस एक्सीडेंट में उसकी ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन कुछ भी होने का खतरा था।

वायरल हो रही वीडियो को ट्विटर पर @uncensoredpromo नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 60 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है जबकि 40 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article