Funny Video: ताजा हवा खाने के लिए खिड़की से बाहर निकली गर्दन, मगर वहीं फंस गया शख्स

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 30, 2024, 04:49 PM IST

Funny Video: इसमें देखेंगे कि एक शख्स ने ताजा हवा खाने के लिए अपना सिर खिड़की से बाहर निकाला था मगर बेचारा वहीं फंस गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • ताजा हवा खाने लगा यात्री
  • मगर कर दी बड़ी गलती
  • फिर जो दिखा हंसी ना रुकेगी

Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां कभी-कभी कुछ ऐसा दिखाई देता है कि तुरंत हंसी छूट जाती है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो बस में यात्रा कर रहा है। मगर इसी बीच बेचारे से ऐसी गलती हुई कि बड़ी मुसीबत में फंस गया। मगर उसकी मुसीबत की वजह जानकर सचमुच हंसी भी छूट जाएगी।

Viral Video

खिड़की से बाहर निकला था शख्स ने अपना सिर। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

ताजा हवा के चक्कर ने फंसा दिया

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स बस में यात्रा कर रहा है। मगर एकाएक उसे घुटन महसूस हुई तो ताजा हवा खाने के लिए गर्दन खिड़की से बाहर निकाल ली। मगर यही बेचारी की सबसे बड़ी गलती साबित हुई और बड़ी मुसीबत में फंस गया। दरअसल शख्स ने ताजा हवा में सांस लेने के बाद जैसे ही गर्दन अंदर करने की कोशिश की वो वहीं फंस गई। काफी कोशिश के बाद भी शख्स गर्दन वापस नहीं खींच पाता है।

End of Feed