वायरल न्यूज़

शेर की खाल में शेरनी के पास पहुंच गया शख्स, फिर दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 6, 2024, 11:32 AM IST

Wild Animal Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स बिना डरे शेर की खाल पहनकर शेरनी के पास पहुंच गया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

शेर की खाल पहनकर शेरनी के पास पहुंच गया ये शख्स। (Photo/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने पहन ली शेर की खाल
  • फिर जंगल में शेरनी के पास पहुंचा
  • फ्रेम में फिर जो दिखा हंसी ना रुकेगी

Wild Animal Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि देखकर हंसी छूट जाती है। कई बार नजारे होश उड़ाकर रख देते हैं। अभी ठीक वैसे ही एक शख्स से जुड़ा वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो देखकर समझ नहीं आएगा कि शख्स बहादुर है या फिर बेवकूफ। इसमें देखेंगे कि शख्स शेर की खाल पहनकर जंगल में शेरनी के पास पहुंच गया। फ्रेम में अब जो कुछ दिखाई पड़ता है फिर हंसी भी बहुत आती है।

कैमरा लेकर शेरनी के पास पहुंच गया शख्स

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स के हाथ में कैमरा है और सबकुछ लाइव रिकॉर्ड कर रहा है। शख्स कैमरे में खुद को भी दिखाता है। इसमें नजर आता है कि उसने शेर जैसी दिखने वाली खाल पहनी है। शख्स ने बकायदा शेर का मुखौटा भी पहन रखा है। देखकर चौंक जाएंगे कि शख्स हाथ में कैमरा लेकर सीधे शेरनी के पास पहुंच गया। फ्रेम में देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे कि शेरनी ने शख्स को भी सचमुच असली वाला शेर मान लिया। कुछ ही देर में दूसरी शेरनी भी शख्स के पास पहंच गई।

वायरल देखकर हंसी नहीं रुकेगी

शख्स को समझ लिया सचमुच का शेर

इसमें दोनों शेरनी शख्स को सचमुच का शेर समझ बैठती है। दोनों उससे लिपटने की कोशिश करती हैं। इधर शख्स शेरनी से पीछा छुड़ाते हुए एक पेड़ पर चढ़ गया, मगर वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा जाता है। देखकर हैरान होंगे कि बंदा बिना डरे जंगल के राजा शेर के पास भी पहुंच गया और सेल्फी खींचता है। शख्स शेर से बिल्कुल नहीं डरता है। फ्रेम में आखिरी का ये एक ऐसा नजारा है जो चौंकाता भी है और हंसाता भी बहुत है। वीडियो इंस्टाग्राम पर homem.ser.inteligente नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article