वायरल न्यूज़

Funny Video: बैटमैन बनने चला था शख्स, मगर सीधे हॉस्पिटल पहुंच गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 28, 2024, 01:14 PM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि एक आम शख्स खुद को बैटमैन समझने की गलती कर बैठा। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि जिंदगीभर नहीं भूलेगा।

Image

बैटमैन बनने के चक्कर में हाथ तुड़वा बैठा शख्स। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • खुद को बैटमैन समझने लगा शख्स
  • तभी खा गया तगड़ा झटका
  • जिंदगीभर नहीं भूलेगा सबक

Funny Video: सोशल मीडिया में ऐसे ढेरों वीडियो हैं जिनमें लोग स्टंट मारते हुए नजर आते हैं। इनमें बाइक या कार स्टंट से जुड़े वीडियो की तादाद सैकड़ों हजारों में है। मगर कई बार स्टंट दिखाना इतना महंगा पड़ जाता है कि जिंदगी ही खतरे में पड़ जाती है। अभी एक ऐसा ही खतरनाक वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स अजीबोगरीब स्टंट दिखाने की कोशिश करता है, मगर बेचारा सीधे हॉस्पिटल पहुंच गया। इसमें शख्स का ऐसा स्टंट देखकर बाद में हंसी भी बहुत आती है।

खुद को बैटमैन समझने लगा शख्स

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स खुद को सुपरहीरो समझने की गलती कर गया। वो खुद को बैटमैन जैसा समझता है। वो सुपरहीरो वाला कॉस्टयूम तक पहनता है। हद तो तब हो गई शख्स बैटमैन के कॉस्टयूम के साथ समुद्र किनारे पहुंच गया और स्टंट दिखाने लगा। इसमें देखेंगे कि शख्स पूरी रफ्तार से दौड़कर आता है और हवा में उड़ते हुए पानी में छलांग लगा दी। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि बेचारे की जिंदगी बदल गई। उसका हाथ तक टूट गया। मुंह पर भी बुरी तरह चोट लगी।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

दरअसल शख्स ने जैसे ही पानी में छलांग लगाई बेचारे का अनुमान गलत बैठा। वो पानी में गिरने की जगह जमीन पर गिर गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा था जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर syam.vakkom.7 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article