Viral Video: ये क्या भाई...दूल्हा समेत लोगों ने घोड़े को भी हवा में उठाया, फिर मचा ऐसा धमाल देखते रह जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 10, 2023, 01:48 PM IST

Groom Viral Video: एक दूल्हा घोड़ी पर बैठा हुआ था तभी कुछ लोग दूल्हे और घोड़ी को अचानक हवा में उठा लिए। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लोगों ने दूल्हे के साथ किया अनोखा खेल
  • नजारा देखकर लोग लगा रहे हैं ठहाके
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) के भी वीडियो छाए रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। हालांकि, दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) और शादियों के वीडियो को लोग काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में दूल्हे का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे। इतना ही नहीं नजारा देखकर कहेंगे, 'दूल्हे के साथ तो खेल हो गया भाई'।

Groom Video

दूल्हे के साथ अनोखा मजाक (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

शादियों में दूल्हा-दुल्हन के साथ दोस्त-यार तो मौज-मस्ती करते ही हैं। कई बार तो इस तरह लोग मजाक कर बैठते हैं, जिन्हें देखकर काफी हैरानी भी होती है। सोशल मीडिया पर इस तरह के आपको सैकड़ों-हजारों वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वीडियो में दूल्हे के साथ ऐसा मजाक किया गया, जिसे देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा घोड़ी पर बैठा है। अचानक कुछ लोग आते हैं और दूल्हे को घोड़ी समेत हवा में उठा लेते हैं। इसके बाद लोग दूल्हे और घोड़े को इस तरह हवा में घुमाने लगते हैं, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई। आलम ये है कि इस मजेदार नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया।

End of Feed