वायरल न्यूज़

भगवान ने खूबसूरती बहुत दी मगर एक चीज नहीं दी, लड़की की बातों पर लाल हो जाएंगी सारी गर्ल्स

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 23, 2023, 02:18 PM IST

Girl Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की ऑन कैमरा कहती है कि भगवान ने उसे एक चीज नहीं दी। मगर जिस कमी की वो शिकायत करती है देखकर हंसी नहीं रुकती।

Image

लड़की ने बताया कि उसे भगवान से क्या शिकायत है। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • भगवान से एक चीज की शिकायत करती है लड़की
  • सुनते ही लाल पड़ जाएंगी दूसरी गर्ल्स
  • सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

Girl Funny Video: सोशल मीडिया में एक लड़की से जुड़ा बहुत ही मजेदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें लड़की ऐसी बातें कहती है कि सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। लड़की बताती है कि भगवान ने सबकुछ दिया मगर एक चीज नहीं दी। मगर लड़की जिस कमी की शिकायत करती है उसे सुनकर सारी लड़कियां अपना माथा पकड़ लेंगी। उन्हें एक पल के लिए बहुत गुस्सा आएगा, मगर फिर हंसी भी नहीं रुकती है। भगवान से शिकायत करते हुए लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इस पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

लड़की ने की भगवान से शिकायत

शुरुआत से देखने पर पता चलता है कि वीडियो दिल्ली में कनॉट प्लेस का है। हर तरफ भीड़ है और कहीं-कहीं लोग भी बैठे हुए हैं। फ्रेम में देखेंगे कि इसी बीच एक लड़की कुछ सवाल पूछने पास में खड़ी एक लड़की के पास पहुंची। उसने लड़की का नाम पूछा और तुरंत जवाब मिल गया। सवाल हुआ कि भगवान ने लड़कियों को बहुत सुंदर बनाकर भेजा है, मगर हम लड़कियों के अंदर क्या नहीं भेजा है। इसपर लड़की ने ऐसा जवाब दिया कि बाकी गर्ल्स को गुस्सा आ सकता है। जवाब में लड़की कहती है कि हम दोनों ही लड़की हैं। लड़की आगे कहती है, 'ऊपर वाले ने हमे भेजा। मगर हमारे अंदर भेजा (दिमाग) ही नहीं भेजा।'मजेदार फ्रेम में देखेंगे कि लड़की ऐसी बात सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। सवाल पूछने वाली लड़की भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

जमकर कमेंट कर रहे नेटिजन्स

मालूम हो कि भगवान से शिकायत करते हुए लड़की का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि वाह! क्या बात कही है। एक यूजर ने लिखा कि तुम्हारे अंदर ही भेजा नहीं है इसलिए ये वीडियो बनाया है। एक कमेंट में लिखा गया कि ये तो बिल्कुल सच है। एक यूजर ने लिखा कि अरे दीदी इतना भी सच नहीं बोलना था। मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर pshyco_rider_143 नाम के यूजर ने भी शेयर किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article