वायरल न्यूज़

मजे के चक्कर में मुंह में ही अटक गई सीटी, फिर बंदे के साथ जो हुआ पेट पकड़कर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 11, 2023, 03:38 PM IST

Viral Video: मजेदार वीडियो में दखेंगे कि शख्स से ऐसी गलती हुई कि बेचारा हंसी का पात्र बन गया। उसका वीडियो इतने मजेदार है कि पेट पकड़कर बैठ जाएंगे।

Image

सीटी बजा रहे शख्स से हुई ऐसी गलती कि बेचारा हंसी का पात्र बन गया। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • सीटी बजा रहे शख्श की बज गई सीटी
  • मदद के लिए चिल्ला भी नहीं पाया बेचारा
  • नजारा देखकर हंसी रोकना मुश्किल होगा

Viral Video: सोशल मीडिया में अभी एक शख्स से जुड़ा मजेदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें शख्स गलती से ऐसा कुछ कर बैठा कि बेचारा हंसी का पात्र बन गया। शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया में आते ही छा गया है। वीडियो इतना मजेदार है कि कुछ ही समय में एक करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसे लाखों लोगों ने लाइक किया है और नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स ने कुछ यूनिक करने दिखाने का प्लान बनाया। अपने इसी प्लान के तहत शख्स एक सीटी ले आया और उससे कुछ यूनिक दिखाने लगा। मगर फ्रेम में जो कुछ दिखाई दिया हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

गलती हुई और छा गया वीडियो

इसमें देखेंगे कि शख्स ने मोबाइल का फ्रंट कैमरा ऑन किया और खुद का वीडियो शूट करने लगा। इसके लिए उसने सबसे पहले सीटी मुंह में रखी और स्टाइल में बजाने में लगा। फ्रेम में ये नजारा बेहद ही सामान्य नजर आता है। मगर इस बीच शख्स से ऐसी गलती हुई कि वीडियो इंटरनेट पर छा गया। दरअसल शख्स मुंह में सीटी रखने के बाद बाहर की तरफ हवा छोड़ता है। इससे सीटी की आवाज आती है। मगर तभी शख्स से गलती हुई और उसने हवा में बाहर छोड़ने की बजाय पूरी ताकत से अंदर की तरफ सांस खींची। इससे शख्स के मुंह में रखी सीटी भी सांस के साथ उसके हलक में चली गई। फ्रेम में ये एक ऐसा दृश्य है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।

बज गई सीटी

इसमें देखेंगे कि सीटी हलक में जाने के बाद शख्स बुरी तरह डर गया। वो डर की वजह से चिल्लाता और परिवार के सदस्यों को आवाज देता है। मगर शख्स जैसे ही चिल्लाया उसके मुंह से आवाज निकलने की बजाय सीटी बजने लगी। शख्स जितनी जोर से चिल्लाता है उतनी ही जोर से सीटी बजती है। शख्स एक पल ठहरता है और मदद के लिए फिर किसी को पुकारता है। मगर इस बार भी सीटी की आवाज निकलती है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि गलती से सीटी निगलने वाले इस शख्स के वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मजा आ गया भाई। एक कमेंट में लिखा गया कि भाई की सीटी बज गई। एक कमेंट में लिखा गया कि अरे भाई अब कैसे बोलेगा। बता दें कि वीडियो इंस्टाग्राम पर mbr_multimedia नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article