वायरल न्यूज़

दुल्हन बनी प्रेमिका तभी आ धमका प्रेमी, फिर दिखा फिल्मों से भी तगड़ा क्लाइमेक्स

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 21, 2023, 10:38 AM IST

Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि प्रेमी को छोड़ रही प्रेमिका को ऐसा झटका मिला कि बेचारी के होश उड़ गए।

Image

प्रेमी से प्रैंक करने की गलती कर गई प्रेमिका। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • खुद झटका खा गई प्रेमिका
  • दिखा फिल्मों से भी तगड़ा क्लाइमेक्स
  • आते ही वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो बहुत देखा जा रहा है। वीडियो एक दुल्हन से जुड़ा है जो अपनी शादी की तैयारी में बिजी है। मगर इसी बीच उसके प्रेमी ने आकर सारा खेल बिगाड़ दिया। इसपर दोनों के बीच खूब बहस होती है, मगर आखिर में ऐसा क्लाइमेक्स देखने को मिला कि फिल्मों को भी भूल जाएंगे। वीडियो शुरुआत से देखने पर पता चलता है कि दुल्हन पार्लर से बाहर निकली थी कि तभी उसका प्रेमी सामने आ धमका। वो उसे साथ चलने के लिए कहता है मगर लड़की ने साफ इनकर कर दिया। वो उसे जाने के लिए कहती है।

अंदर तक टूट गया प्रेमी

अब परेशान प्रेमी उससे पूछता है कि उसने अपनी शादी के बारे में क्यों नहीं बताया। कम से कम एक बार तो बताया जा सकता था। लड़की तपाक से जवाब देती है कि अब पता चल गया। वो आगे कहती है कि अब जान गया है तो तो यहां से चला जाए। फ्रेम में ये एक दृश्य है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। अब दुल्हन बनी लड़की प्रेमी से आगे बढ़ने के लिए कहती है। उसने हाथ पकड़ा और झटक दिया। लड़की फिर कहती है कि वो उसके साथ नहीं जाने वाली। इधर प्रेमिका का ऐसा व्यवहार देखकर लड़का अंदर तक टूट गया। बेचारे के कुछ समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। मगर आखिर में ऐसा क्लाइमेक्स नजर आया है कि दिमाग की बत्ती की गुल हो जाएगी।

दिखा फिल्मों से तगड़ा क्लाइमेक्स

वीडियो के आखिर में देखेंगे कि प्रेमिका के ऐसा बर्ताव के बाद प्रेमी भी खूब गुस्से में आ गया। अब वो उससे खुद सारे रिश्ते खत्म करने की बात कहता है। भारी मन के साथ बेचारा जैसे ही जाने लगा तभी लड़की ने इशारा दिया कि वो दरअसल प्रैंक कर रही थी। मगर गुस्साया प्रेमी वहां से चला गया। वो उसे रोकने की खूब कोशिश करती है मगर प्रेमी नहीं रुका।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

मालूम हो कि प्रेमी से प्रैंक करने वाला प्रेमिका का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article