वायरल न्यूज़

दहेज में बाइक दिखी तो खुशी से झूम गया दूल्हा, फिर बारातियों ने भी कर दिया कमाल

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 25, 2024, 09:09 AM IST

Funny Marriage Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि बारातियों ने दूल्हे को बाइक सहित हवा में उठा लिया और खुशी में सभी डांस करने लगते हैं। वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है।

Image

दूल्हे को बाइक सहित हवा में उठा दिया। (Photo/Instagram)

Funny Marriage Video: शादी-ब्याह से जुड़े ढेरों वीडियो सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें किसी ना किसी में ऐसा कुछ नजर आता है कि तुरंत हंसी छूट जाती है। कुछ तो इतने मजेदार होते हैं जो लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो दूल्हे से जुड़ा है पूरी बारात के साथ दुल्हन का दरवाजे पर पहुंचा है। मगर जैसे ही दूल्हे ने जैसे ही दहेज में बाइक देखी, उसका खुशी से ठिकाना ना रहा है। इतना ही बाइक देखकर पूरी बारात ही खुशी से नाचने लगी। बारात में शामिल कुछ लोगों ने तो इससे भी आगे जाकर कुछ ऐसा किया पेट पकड़कर हंसेंगे।

खुशी से झूम उठा दूल्हा

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि बारात विवाह स्थल पर पहुंच चुकी है। विवाह से जुड़ी रस्में भी करीब पूरी कर ली गई हैं। दूल्हा दहेज में बाइक को देखकर बहुत खुश भी है। अब बारात के वापस जाने का समय होता है। मगर फ्रेम में अब जो कुछ नजर आया, देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। दरअसल जब दहेज में मिली ले जाने का समय आता तो बारातियों ने खतरनाक कारनामा कर दिखाया। उन्होंने बाइक ले जाने की बजाय पहले दूल्हे को पहले बाइक पर बिठाया। फ्रेम में आगे का नजारा देखकर हंसी छूट जाएगी। दरअसल बारातियों ने दूल्हे को बाइक सहित हवा में उठाय लिया और डांस करने लगे।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मजेदार है कि इस दौरान दूल्हा भी बहुत खुश होता है। विवाह से जुड़ा ये अनोखा वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है। वीडियो अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article