वायरल न्यूज़

Viral Video: शादी के मंडप में दूल्हे को ऐसे दौड़ाया, देखकर आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हे का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसे ऐसे दौड़ाया कि देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दूल्हे के साथ हुआ खेल (तस्वीर साभार- @sunita63525w8)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। इनमें कई वीडियो (Shocking Video) काफी अनोखे होते हैं, जबकि कुछ वीडियो ऐसे होते हैं,जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाए। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाए। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

आप सबने शादियों के कई मजेदार वीडियो देखे होंगे। सोशल मीडिया पर भी शादियों के एक से एक हाहाकारी वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ऐसा धमाल मचाते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कई बार दोस्त-यार अनोखे अंदाज से माहौल बना देते हैं। कुछ वीडियो को तो लोग काफी पसंद करते हैं, जबकि कईयों की आलोचना भी करते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं शादी के मंडप में रस्म के दौरान एक लड़का दूल्हे को किस तरह दौड़ा रहा है। इस नजारे को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। देखें वीडियो...

दूल्हे के साथ हुआ खेल

वीडियो देखकर जरूर आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे दूल्हे के साथ तो खेल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'sunita63525w8' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि दूल्हा अपनी शादी कभी नहीं भूल पाएगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article