वायरल न्यूज़

मटर-पनीर में नहीं मिला पनीर तो पागल हुए बाराती, सामने जो आया उसे ही पीट दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 25, 2023, 11:21 AM IST

Funny Fight Video: विवाह में बहुत छोटी बात पर बाराती नाराज हो गए और मारपीट शुरू कर दी। फ्रेम में फिर जो दिखा हंसी ना रुकेगी।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ विवाह में लड़ाई से जुड़ा वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • छोटी सी बात पर नाराज हुए बाराती
  • तुरंत शुरू कर दी मारपीट
  • जो सामने आया हमला हो गया

Funny Video Today: सोशल मीडिया में शादी-ब्याह से जुड़े हजारों लाखों की तादाद में वीडियो मौजूद हैं। यहां हर रोज बड़ी तादाद में ऐसे वीडियो देखे और अपलोड भी किए जाते हैं। इनमें कुछ भावुक करते हैं तो कुछ बहुत गुदगुदाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ धूम मचा है। वीडियो विवाह में मौजूद बारातियों से जुड़ा है, जो ऐसी बात पर झगड़ पड़े, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी की होगी। बात सिर्फ झगड़े पर ही खत्म नहीं हुई, बल्कि मारपीट तक पहुंच गई। शादी में जो भी इन बारातियों के सामने आया उसे पीटने लगे। विवाह में मारपीट से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

मटर-पनीर पर भिड़ गए बाराती

सामने आया वीडियो भोजन के समय का मालूम होता है। इसमें बारात कुर्सी पर बैठे हैं और भोजन की टेबल उनके सामने है। मगर बाराती भोजन शुरू करते, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दावा किया गया कि मटर-पनीर की डिश में पनीर ना होने पर बाराती गुस्से से पागल हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। थोड़ी दी देर पर बाराती कुर्सियां उठा-उठाकर फेंकने लगे। इस दौरान उनके सामने जो भी आया, उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। दावा किया गया कि इतनी छोटी सी बात पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष आपस में भिड़ गया। हालांकि फ्रेम में मेहमानों को झगड़ता हुआ देखकर हंसी भी बहुत आती है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि विवाह में झगड़े से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें किए गए दावे की टाइम्स नाउ नवभारत पुष्टि नहीं करता है। वीडियो इंस्टाग्राम पर sachkadwahai नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article