Saanp ka Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग हिल जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Snake Attack Video) को देखकर दिल पिघल जाता है। यूजर्स भी इन वीडियो को काफी पसंद करते हैं और कई बार तो जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में सांपों की लड़ाई का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।
सांपों की मजेदार लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें - VIDEO: जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ना चाहते थे लोग, लेकिन लेपर्ड ने दिखाया ऐसा भौकाल सबके छक्के छूट गए
सांप का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कई बार जब किसी का सामना सांप से हो जाता है, तो वह कांपते हुए दुम दबाकर भाग खड़ा हो जाता है। लिहाजा, लोग सांपों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें दो सांप एक-दूसरे को डसते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक विशालकाय सांप दूसरे सांप पर हमला कर रहा है। जवाब में छोटा सांप भी उस पर हमला करता है। देखकर ऐसा लगता है कि दोनों एक-दूसरे से मजे लेते हुए खेल रहे हैं। देखें वीडियो...
सांपों की मस्ती
आप में से ज्यादातर लोगों ने ऐसा नजारा पहले नहीं देखा होगा। कुछ लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'shubham_uma_snake_saver_ranchi'नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस पर मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि काफी शॉकिंग नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
