वायरल न्यूज़

Funny Video: होमवर्क ना करने की स्टूडेंट ने बताई ऐसी वजह, सुनकर टीचर का भी दिमाग घूम गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 28, 2024, 08:34 AM IST

Class Ka Video: इसमें देखेंगे कि टीचर ने जब होमवर्क ना करने की वजह पूछी तो स्टूडेंट ने गजब का तर्क दिया, जिसे सुनकर सचमुच दिमाग घूम जाएगा।

Image

नन्हे स्टूडेंट ने होमवर्क ना करने की बताई गजब की वजह। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • होमवर्क ना करने का स्टूडेंट ने बनाया तगड़ा बहाना
  • सुनकर क्लास टीचर तक का दिमाग घूम गया
  • मगर जो दिखा फिर हंसी नहीं रोक पाएंगे

Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ सामने आता है कि हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक नन्हे स्टूडेंट से जुड़ा है, जो होमवर्क ना करने की ऐसी वजह बताता है कि सुनकर टीचर का भी दिमाग घूम गया। सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि सभी स्टूडेंट ओपन क्लासरूम में बैठे हैं। टीचर को सभी को पढ़ा रही हैं। वो स्टूडेंट का होमवर्क भी चेक करती हैं। इसी बीच उन्होंने एक स्टूडेंट से होमवर्क ना करने की वजह पूछी तो दिमाग घुमाने वाला जवाब मिला।

मम्मी ने लिखा-लिखाकर कर दिया पागल

इसमें देखेंगे कि टीचर ने स्टूडेंट से पूछा कि उसने होमवर्क क्यों नहीं किया। टीचर उसे ड्रामेबाज तक कहती हैं। इसपर नन्हे स्टूडेंट ने कहा कि घर पर मम्मी ने उसे लिखा-लिखाकर पागल कर दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। टीचर आगे पूछती हैं कि उसे कैसे पागल कर दिया। इसपर बच्चे ने और भी मजेदार जवाब दिया। बच्चा कहता है कि वो समझ नहीं पाया कि क्या लिखना है और क्या नहीं लिखना है। अब टीचर उसे गलत नंबर मिटाने और सही लिखने कहती हैं। इसपर स्टूडेंट ने मैडम के पास पढ़ने से ही इनकार कर दिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि स्टूडेंट टीचर से कहता है कि वो दूसरी मैडम के पास जाकर पढ़ाई करेगा। इस दौरान वो ये भी कहता है कि उसकी मम्मी ने किसी से डरना नहीं सिखाया है। मालूम हो कि क्लास का ये फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article