वायरल न्यूज़

Video: लड़के ने उर्फी जावेद को भी फेल कर दिया, फैशन देख भौचक्के रह गए लोग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 13, 2024, 10:49 AM IST

Trending Video: इसमें लड़का ऐसी ड्रेस पहनकर नजर आता है कि नेटिजन्स ने उसे बर्तन मैन नाम दे दिया। इसमें देखेंगे कि लड़के ने शरीर ग्लास और कटोरी चिपका रखी हैं।

Image

लड़के का फैशन देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा। (Photo-Instagram)

Trending Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। यहां कभी-कभी कुछ ऐसा दिखाई पड़ता है कि हम भावुक हो जाते हैं। कई बार हंसी आती है तो कई बार नजारा देखकर चौंक जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक लड़के से जुड़ा है जिसने फैशन के मामले में उर्फी जावेद को भी फेल कर दिया। लड़के का फैशन देखकर कोई भी भौचक्का रह जाएगा। दरअसल लड़के ने घर के बर्तनों की ही ड्रेस बना डाली।

देखते ही छूट जाएगी हंसी

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि लड़का घर से बाहर निकला और कैमरे के सामने खड़ा हो गया। मगर लड़का जिस ड्रेस में नजर आता है वाकई चौंकाता है। लड़के ने अपने शरीर पर बर्तन चिपका रखे हैं। उसके शरीर पर ग्लास, कटोरी और ट्रे तक चिपकी नजर आती हैं। नेटिजन्स ने बर्तनों की ड्रेस देखकर लड़के की तुलना उर्फी जावेद से शुरू कर दी। कई यूजर्स ने लिखा कि लड़के ने तो उर्फी जावेद को भी फेल कर दिया। वहीं कुछ यूजर्स लड़का का ऐसा फैशन देखकर भौचक्के रह गए।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि अजीबोगरीब फैशन में नजर आए लड़के का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर dialog_superstar_28 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। सात लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद भी किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article