वायरल न्यूज़

VIDEO: गलत आदमी पर भौंक गया डॉगी, जैसे ही मुंह खोला कांप गया बेचारा जानवर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 24, 2024, 07:38 AM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स आराम से गुजर रहा था कि तभी डॉगी उसपर भौंकने लगा। डॉगी हमला करने उसके करीब भी पहुंच गया, मगर यही उसकी बड़ी गलती साबित हुई।

Image

गलत इंसान पर भौंकने की गलती कर गया डॉगी। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया भी बेहद मजेदार है। यहां हर रोज ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं जो दिमाग घुमा देते हैं। कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको बेहद हंसाने वाला है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो सड़क पर आराम से चल रहा है। मगर एकाएक डॉगी उसके करीब पहुंचा। डॉगी उसपर भौंकता है और हमला करने की कोशिश करता है। मगर शख्स ने तभी ऐसा कुछ किया कि उल्टा डॉगी ही बेचारा कांपने लगा।

डॉगी ने गलत हमला कर दिया

डॉगी और शख्स से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया में हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स आराम से गली से गुजर रहा है। मगर एकाएक उसे डॉगी के भौंकने की आवाज सुनाई दी। शख्स ने पीछे मुड़कर देखा तब डॉगी दौड़कर उसके करीब पहुंच गया और हमला कर दिया। अब देखकर लगेगा कि शख्स डर की वजह चिल्लाएगा और मदद मांगेगा। मगर यकीन नहीं करेंगे उल्टा डॉगी उसके चंगुल से छूटने की कोशिश करने लगा।

फिर भौंक भी नहीं पाया डॉगी

दरअसल डॉगी जैसे ही हमला करने आया शख्स तुरंत ने उसे दबोच लिया। डॉगी के चारों पैर दबोचकर उसके मुंह भी जोर से दबा दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा देखने का मन करेगा। इसमें देखेंगे कि हमला करने आया डॉगी बेचारा अब खुद भी भौंक नहीं पा रहा है। मानो बेचारा अब खुद के बचने की कोशिश में जुटा है।

देखिए मजेदार वीडियो

मालूम हो कि उल्टा डॉगी को डराने वाले शख्स का वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। इसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर funny_videos_1240 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article