वायरल न्यूज़

Video: पापा बहुत मारेंगे, ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा तो बिलबिला गया लड़का

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 24, 2024, 02:25 PM IST

Viral Video: बच्चे से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार है कि इस देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोका पाएगा। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Image

वायरल हुआ छोटे बच्चे का मजेदार वीडियो। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो
  • देखकर हंसी ना नहीं रोक पाएंगे
  • आते ही छा गया ये मजेदार वीडियो

Viral Video: सड़क दुर्घटनाओं को कम से कम करने लिए सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं, जिन्हें फॉलो करना होता है। अगर इन नियमों को फॉलो ना करें तो इसका जुर्माना देना होता है। मगर सरकार की इतनी सख्ती के बाद भी बड़ी तादाद में लोग यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। अभी यातायात नियमों की अनदेखी करने से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। मगर ये वीडियो इतना मजेदार है कि देखकर तुरंत हंसी छूट जाएगी। वीडियो को बार-बार देखेंगे मगर फिर भी मन नहीं भरेगा। वीडियो दरअसल एक छोटे बच्चे से जुड़ा है, जो चुपके अपने पिता की स्कूटी लेकर सड़क पर पहुंच गया। बेचारा थोड़ी दूर पहुंचा ही था कि तभी ट्रैफिक पुलिकर्मी ने उसे पकड़ लिया।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पकड़ लिया

फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। दरअसल ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़ने जाने पर बच्चे की हालत पतली हो गई। वो बिलबिलाने लगा। उसके हाथ-पैर फूल गए। बच्चा वहीं बुरी तरह रोने लगता है। वो पुलिसकर्मी से उसे छोड़ देने के लिए कहता है। बच्चा यहां तक कहता है कि उसका पापा बहुत मारेंगे। इसलिए उसे बिना जुर्माने के छोड़ दिया। इधर बच्चे की ऐसी हरकत खुद महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी हंसी नहीं रोक पाती है। मगर फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सबसे ज्यादा हंसी आती है।

देखिए वीडियो

ट्रैफिक पुलिस द्वारा बच्चे के पकड़ने जाने का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article