वायरल न्यूज़

रेलवे स्टेशन पर ऐसी आवाज में गाया गाना, शख्स को सुनकर नाचने लगी भीड़, देखें VIRAL VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 11, 2024, 01:44 PM IST

Viral Video Today: वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स रेलवे स्टेशन पर बैठा है। उसके आसपास लोग खड़े हैं। इसमें देखेंगे कि शख्स ने तभी ऐसी आवाज में गाना सुनाया कि लोग भी फैन बन गए।

Image

शख्स का गाना सुनकर नाचने लगी भीड़। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में फनी वीडियोज की भरमार है। यहां हर रोज बड़ी तादाद में ऐसे वीडियो देखे और अपलोड भी किए जाते हैं। इनमें कुछ तो नेटिजन्स को इतने पसंद आते हैं कि आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी करीब एक ऐसा ही वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि लाखों लाइक बटोर चुका है। वीडियो एक सामान्य शख्स से जुड़ा है जो रेलवे स्टेशन पर आराम से बैठा है। मगर एकाएक शख्स गुनगुना शुरू करता है। थोड़ी ही देर में गाने गाना लगा और लोगों को उसकी आवाज इतनी पसंद आई कि वहीं डांस तक करने लगे।

गाना सुनकर डांस करने लगे लोग

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि शख्स रेलवे स्टेशन पर रखी एक बेंच पर आराम से बैठा है। वो कोई गाना गुनगुना रहा है। मालूम होता है कि उसका साथी सबकुछ कैमरे में रिकॉर्ड भी कर रहा है। इधर शख्स को गुनगुनाता देख लोगों की भीड़ लग गई। इधर शख्स सुर पकड़ने की कोशिश करता है और गाना गाने लगा। वो हिंदी सिनेमा का गाना 'सातों जन्म में मैं तेरे साथ रहूंगा...' गाता है। इसमें शख्स ऊंची आवाज में सुर लगाता है, मगर उसकी आवाज नेटिजन्स को खूब पसंद आती है। वो गाने के बीच संगीत भी खुद से निकालने की कोशिश करता है। उसे गाता हुआ देख लोग भी खुद को डांस करने से नहीं रोक पाते हैं।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल ये वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है। मगर ये लोगों को इतना पसंद आया है कि लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर dinkar_khalnayak_5656 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article