Fresher Party में बेशर्मी की हदें पार ? 'दिल डूबा' गाने पर लड़की का बोल्‍ड डांस देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Fresher Party Ka Video Viral: यह डांस वीडियो 8 नवंबर का है जो कि, यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी में हुआ था। वायरल होने के बाद से वीडियो को अब तक 1.6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत वीडियो की सत्‍यता की पुष्टि नहीं करता है।

Fresher Party Ka Video Viral: यूनिवर्सिटी और कॉलेज में पढ़ने वालों स्‍टूडेंट्स के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हर वीडियो के वायरल होने के पीछे कोई न कोई खास वजह होती है। कभी वीडियो में दिखने वाली अश्‍लीलता तो कभी वहां होने वाला विवाद वीडियो को वायरल कर देता है। एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें लड़की को पार्टी के बीच स्‍टेज पर 'दिल डूबा' गाने पर डांस करते हुए दिखाया गया है। डांस के बीच में लड़की (जो कि संभवत: छात्रा है) अपनी टी-शर्ट उतारकर उसके नीचे पहना हुआ दूसरा टॉप दिखाती है। एक्‍स यूजर्स वीडियो पर लगातार प्रतिक्रियाएं देकर नग्‍नता की निंदा कर रहे हैं। कई यूजर्स के बीच इस बात पर बहस छिड़ गई कि- 'आखिर नग्नता की परिभाषा क्या है ?

यूनिवर्सिटी इवेंट में डांस करती लड़की।

फ्रेशर पार्टी का है वीडियो

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि, यह डांस वीडियो 8 नवंबर का है जो कि, यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी में हुआ था। वायरल होने के बाद से वीडियो को अब तक 1.6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत वीडियो की सत्‍यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स ने इसे नग्‍नता का प्रदर्शन बताया तो कुछ यूजर्स ने इस तरीके को व्‍यूज़ बटोरने की टेक्निक बताई।

End of Feed