पूर्व पाक क्रिकेटर रमिज राजा ने नीना गुप्ता और विव रिचर्ड्स पर की नस्लवादी टिप्पणी, मजाक-मजाक में कह दी इतनी बड़ी बात

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 15, 2023, 05:51 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमिज राजा नीना गुप्ता और विव रिचर्ड्स का मजाक उड़ा रहे हैं और उन पर नस्लवादी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रमिज राजा ने की नस्लवादी टिप्पणी
  • विव रिचर्ड्स का उड़ाया मजाक
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Ramiz Raja Made Racist Comment On Viv Richards: अभी हाल ही में पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने ऐश्वर्या राय बच्चन पर अभद्र टिप्पणी की थी, जो काफी वायरल हुई थी। ऐसे में अब एक बार फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें पाकिस्तानी टॉक शो का सीन दिखाया गया है। इसमें पाक के पूर्व क्रिकेटर व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमिज़ राजा नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहे इस टॉक शो में पाक के पूर्व क्रिकेटर रमिज़ राजा विवियन रिचर्ड्स पर अपमानजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को कहना है कि नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी बेहद शर्मनाक है, जिस पर लोग काफी कमेंट भी कर रहे हैं। इस दौरान रमिज़ राजा ने सर रिचर्ड्स को 'कालिया' कहा और कहकर इसे हंसी में उड़ा दिया।

End of Feed