वायरल न्यूज़

Viral Video: नौसेना के पूर्व अधिकारी ने 10 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया श्रीराम का ध्वज, अद्भुत नजारे ने जीता लोगों का दिल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 23, 2024, 02:55 PM IST

नौसेना के पूर्व अधिकारी का थाईलैंड में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्काई डाइविंग करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जय श्री राम के ध्वज के साथ आसमान में करतब दिखाते नजर आ रहे हैं।

Image

10 हजार फीट की ऊंचाई पर पूर्व नौसेना अधिकारी ने लहराया श्रीराम का ध्वज

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्व अधिकारी ने दिखाया आसमान में करतब
  • स्काई डाइविंग करते हुए जय श्री राम का ध्वज लहराया
  • नौसेना के पूर्व अधिकारी का वीडियो वायरल

Former Navy Officer Skydiving With Jai Shree Ram Flag: बीते सोमवार को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई, ऐसे में देश के कोने-कोने में रामभक्तों का उत्साह देखने को मिला। देश के अलावा विदेश की धरती पर भी रामभक्तों ने अपने-अपने हिसाब से सेलिब्रेट किया। कल यानी 22 जनवरी 2024 को देशभर दीवाली जैसा माहौल नजर आया। इस बीच कुछ रामभक्त ऐसे भी नजर आए, जिनके सेलिब्रेशन के तरीके ने देश-दुनिया को चौंकाकर रख दिया।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स स्काई डाइविंग करता नजर आ रहा है, जिसमें वह जय श्री राम के ध्वज के साथ आसमान में करतब दिखा रहा है। यह वीडियो थाईलैंड का है और वीडियो में नजर आ रहा शख्स नौसेना का पूर्व अधिकारी है, जिसका नाम लेफ्टिनेंट कमांडर राजकुमार (रिटायर्ड) है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कितनी उत्साह के साथ जवान ने ऐसा अद्भुत कारनामा किया है, जिसे देख आपका सीना गदगद हो जाएगा।

10 हजार फीट की ऊंचाई पर पूर्व नौसेना अधिकारी ने लहराया श्रीराम का ध्वज

बता दें, प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर में खुशी का माहौल देखा गया। शाम को लोगों ने दीवाली का त्योहार भी मनाया, जिसमें लोगों ने अपने घर में दीप जलाकर रामलला का स्वागत किया और जय श्री राम के उद्घोष के साथ खुशियां मनाई है। कई हिस्सों में लोगों ने पटाखे भी जलाए, जिससे आसमान गुंजायमान नजर आया। ऐसे में ये सभी अद्भुत तस्वीरें आपका दिल जीत लेगी। लेकिन इस बीच पूर्व अधिकारी के इस वीडियो ने तो तहलका ही मचा दिया।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article