Viral Video: दो महीने बाद विदेशी ने छोड़ा गोवा, लेकिन कही ऐसी बात सुनकर हर भारतीय रह जाएगा दंग

Viral Video: एक विदेशी ने करीब दो महीने बाद गोवा छोड़ा। लेकिन, गोवा छोड़ने से पहले उसने ऐसी बात कही, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपक कुछ नजारे ऐसे भी देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में आमतौर पर लोग सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ पोस्ट तो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक विदेशी करीब दो महीने रहने के बाद गोवा छोड़ रहा है। लेकिन, गोवा छोड़ने से पहले उसने ऐसी बात कही, जिसने लोगों को दिल जीत लिया है। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने और सुनने के बाद एक पल के लिए हर भारतीय दंग रह जाएगा। इतन ही नहीं उस शख्स पर गर्व भी करेगा।

viral post

विदेशी ने जीता भारतीयों का दिल (तस्वीर साभार-@fran.goes.places)

दरअसल, एक विदेशी ट्रैवलर ने गोवा के लिए एक प्यारा सा लव नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उसने लिखा- साउथ-वेस्ट इंडियन स्टेट में दो महीने बिताए हैं। कुछ गुडबाय असली नहीं लगते गोवा ने उनमें कुछ बेसिकली बदल दिया और उन्हें लगा कि बाहरी होने के बावजूद वे यहीं के हैं। ट्रैवलर फ्रैन ने कहा कि मैं ऑफिशियली गोवा को अलविदा कह रहा हूं। दो महीने हो गए हैं। क्या एक्सपीरियंस था। रास्ते में मुझे बहुत अच्छे लोग मिले। लेकिन हां, यह असल में गुडबाय नहीं है। बहुत, बहुत जल्द वापस आऊंगा। गोवा के लोग निश्चित रूप से आपको इंडिया के बारे में एक अलग नजरिया देते हैं और मुझे इस देश और यहां के लोगों से प्यार हो गया है। मुझे लगता है कि अब मैं यहां का ही हूं। उन्होंने आगे लिखा- वह निश्चित रूप से इंडिया वापस आएंगे और लोगों और जानवरों के लिए और भी बहुत कुछ करेंगे। साथ ही दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएंगे। गोवा ने मुझमें कुछ बदल दिया। यह सिर्फ बीच या खाना नहीं था। यह लोग थे, वह फीलिंग। जिस तरह अजनबी लोग परिवार बन गए। यह गुडबाय नहीं है। देखें वीडियो...

End of Feed