Flying Beast उर्फ Gaurav Taneja ने पत्‍नी से अलग होने की अफवाह पर तोड़ी चुप्‍पी, इमोशनल होकर की ये अपील

'Flying Beast' Gaurav Taneja: यूट्यूबर गौरव तनेजा ने शनिवार को इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने एक नोट शेयर किया। इसमें लिखा था कि, 'जो जोई मोहे प्यार करे, सोई मोहे हवे।'

'Flying Beast' Gaurav Taneja: यू-ट्यूब और सोशल मीडिया की दुनिया में फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर भारतीय यूट्यूबर गौरव तनेजा को लेकर इन दिनों एक अफवाह फैली हुई है। ये अफवाह उनके और उनकी पत्नी रितु राठी के रिश्‍तों में खटास को लेकर है। गौरतलब है कि, एक समय था जब अपने प्यार का इज़हार करने के लिए ये कपल काफी फेमस था मगर हाल ही में सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी कि, दोनों के रिश्‍ते में सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि, अफवाहों को लेकर गौरव तनेजा ने यूजर्स से भावुक अपील की है।

पत्‍नी रितु राठी के साथ गौरव तनेजा। (photo credit: riturathee/instagram)

गौरव ने तोड़ी चुप्पी

यूट्यूबर गौरव तनेजा ने शनिवार को इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने एक नोट शेयर किया। इसमें लिखा था कि, 'जो जोई मोहे प्यार करे, सोई मोहे हवे।' इसका अर्थ है- जो लोग मुझसे प्यार करते हैं, मैं भी उनसे प्यार करता हूं। इस पोस्‍ट के साथ गौरव ने लंबा सा नोट भी लिखा। उन्‍होंने लिखा कि, 'मैं अपने बच्चों और अपने बच्चे की मां के लिए चुप रहूंगा। अपनी पूरी ज़िंदगी सारी नकारात्मकता और नफ़रत के साथ जीने के लिए तैयार हूं। कृपया किसी सार्वजनिक स्पष्टीकरण की अपेक्षा न करें। कृपया धारणाएं बनाना बंद करें। पुरुषों को बहुत जल्दी खलनायक बना दिया जाता है। हम रोते नहीं हैं, हम कम बोलते हैं और कम अभिव्यक्त करते हैं। हममें से कुछ लोग ऐसे ही होते हैं।' इसके साथ ही गौरव ने लोगों से उनके निजी जीवन के बारे में धारणाएं बनाना बंद करने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि, 'पारिवारिक मामलों पर चर्चा करने के लिए सोशल मीडिया उचित जगह नहीं है।' गौरव ने अपने काम के प्रति समर्पण पर जोर देते हुए बताया कि व्यक्तिगत संघर्षों के बावजूद, वह पहले से तय कंटेंट को पोस्ट करना जारी रखेंगे।

End of Feed