वायरल न्यूज़

Video: ऑनलाइन चल रही थी क्लास, तभी पीछे बैठकर नहाने लगा स्टूडेंट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 5, 2024, 11:17 AM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि ऑनलाइन क्लास चल रही है और सभी छात्रों का ध्यान स्क्रीन पर है। मगर तभी एक छात्र क्लास में पहुंचा और पीछे बैठकर नहाने लगा।

Image

ऑनलाइन क्लास के बीच ही नहाने लगा स्टूडेंट। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • क्लास में चुपके से पहुंचा स्टूडेंट
  • तभी पीछे बैठकर नहाने लगा
  • फिर जो दिखा हंसी भी बहुत आएगी

Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में एक्टिव रहते हैं तो हर रोज अजीब चीजों को देखकर दिन जरूर गुजरता होगा। मगर कभी-कभी सचमुच ऐसी चीजें सामने आती हैं कि देखकर आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक स्टूडेंट से जुड़ा है, जो क्लास में ही बाल्टी लेकर नहाने लगा। क्लास में उसे नहाता हुए देखकर अन्य स्टूडेंट भी चौंक गए। किसी की कुछ समझ में नहीं आया कि आखिर क्या हो रहा है। ऑनलाइन क्लास में नहाते हुए स्टूडेंट का ये वीडियो हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

क्लास में ही नहाने लगा स्टूडेंट

बताया गया कि वायरल वीडियो अमेरिका में फ्लोरिडा अटलांटिक यूनिवर्सिटी का है। इसमें देखेंगे कि क्लास में सभी छात्रों का ध्यान प्रोजेक्टर स्क्रीन पर है। ऑनलाइन क्लास में टीचर छात्रों को पढ़ा रही हैं। क्लास में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर शुरुआत में ही नजर एक ऐसे स्टूडेंट पड़ती है जो अपनी ही धुन में मस्त है। वो क्लास में ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर चौंक जाएंगे, मगर फिर हंसी भी नहीं रुकेगी। दरअसल स्टूडेंट क्लास में ही नहाने लगा। इसके लिए बकायदा वो बाल्टी और साबुन भी लेकर पहुंच गया। फ्रेम के आखिरी हिस्से में देखेंगे कि स्टूडेंट क्लास में ही बड़े मजे से नहाता है और गाना गुनगुनाता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

ऑनक्लास में छात्र के नहाने से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टूडेंट दरअसल अपनी टीचर को सरप्राइज देना चाहता था और इसीलिए उसने प्रैंक करने का प्लान बनाया। वीडियो एक्स पर @chibudunga नाम के यूजर ने भी शेयर किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article