Viral Video: शहरों में जाम लगना अब आम बात हो चली है। सभी इस जाम की वजह से खासे परेशान रहते हैं। जाम की वजह से ही अक्सर हम टाइम से जरूरी जगहों पर नहीं पहुंच पाते। मगर सवाल पूछा जाए कि भारत के किस शहर में सबसे ज्यादा जाम लगता है तो कोई भी तुरंत बेंगलुरु शहर का ही नाम लेगा। ऐसा है भी, क्योंकि बेंगलुरु भारत का वो शहर है जहां छोटी दूरी तय करने में भी बहुत समय लगता है। शहर में अक्सर जगह-जगह जाम देखने को मिलता ही रहता है। हैरान हो जाएंगे कि शहरों की सड़कों पर सिर्फ नॉर्मल वाहनों का ही नहीं बल्कि लग्जरी गाड़ियों का भी जाम लग जाता है।
जाम में फंसी फेरारी कारों का वीडियो वायरल। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
जाम पर फंसी फेरारी कारें
सोशल मीडिया में अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल है, जिसे देखकर दिमाग चकरा जाएगा। वीडियो बेंगलुरु का बताया गया है, जहां एक सड़क पर लग्जरी कारें जाम में फंसी हैं। वीडियो में रफ्तार की बादशाह फेरारी कारों को भी जाम फंसे देखा जा सकता है। वायरल हो रहे कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि रफ्तार भरने वाली फेरारी कार सड़क पर ऐसे रेंग रही हैं, जैसे कोई बहुत नॉर्मल कार हो। वीडियो में अलग-अलग रंग की बहुत सारी फेरारी कारों को जाम में फंसे हुए देखा जा सकता है। ऑडी भी जाम में फंसी नजर आती है।यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
सोशल मीडिया में फेरारी कारों के जाम फंसे होने का वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ये सचमुच करोड़पतियों का शहर है। वीडियो इंस्टाग्राम पर pavangamemaster नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
