वायरल न्यूज़

Dance Ka Video: पहले नहीं देखा होगा ऐसा अजीब डांस, देखने वाले भी हो गए कंफ्यूज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 17, 2023, 07:39 AM IST

Dance Ka Video: सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो देखेंगे कि शख्स ऐसा डांस दिखाता है कि किसी की कुछ समझ में ही नहीं आता है।

Image

स्टेज पर अजीब सा डांस दिखाने लगा शख्स। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने दिखाया अजीब डांस
  • देखने वाले भी हुए कंफ्यूज
  • वायरल हुआ वीडियो

Dance Ka Video: डांस से जुड़े हजारों लाखों वीडियो सोशल मीडिया में मौजूद हैं। हर रोज बड़ी तादाद में एक से बढ़कर एक डांस वीडियो यहां शेयर भी किए जाते हैं। मगर कुछ ही नेटिजन्स को पसंद आते हैं और लंबे समय तक छाए रहते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक शख्स के डांस से जुड़ा है मगर बहुत कोशिश के बाद भी कोई उसका डांस नहीं समझ पाएगा। पता ही नहीं चलता कि शख्स डांस कर रहा है या फिर कोई और करने की कोशिश में है। मजेदार है कि उसका डांस देखकर आसपास खड़े लोग ही कंफ्यूज हो गए।

कंफ्यूज हो गए लोग

शुरुआत से वीडियो देखने पर पता चलता है कि आसपास लोग खड़े हैं। बैकग्राउंड में हिंदी फिल्म का गाना बज रहा है और स्टेज पर एक शख्स डांस कर रहा है। मगर उसका डांस देखकर निगाह तुरंत ठहर जाती है। दरअसल डांस के बीच शख्स ऐसा एक्सप्रेशन देता है मानो उसे बहुत डर लग रहा है। वीडियो में आगे देखेंगे कि डरावने एक्सप्रेशन के साथ शख्स स्टेज पर ऐसा अजीब डांस दिखाता है कि किसी की कुछ समझ नहीं आता है। आसपास खड़े लोग बस उसे देखते रहते हैं। मानो वो उसका डांस देखकर वो भी कंफ्यूज हो गए हों।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इसमें कोई अपना सिर खुजा रहा है तो कोई सिर्फ उसका चेहरा देख रहा है। पूरा वीडियो देखने के बाद भी समझ नहीं आता है कि शख्स डांस कर रहा है या फिर कुछ और दिखा रहा है। हालांकि सबकुछ देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर mohitkaushal82 नाम के हैंडल से साझा किया गया है। वीडियो कुछ ही समय में लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article