वायरल न्यूज़

सड़क पर अचानक लगा फेरारी कारों का जाम, देखकर चकरा जाएगा दिमाग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 17, 2023, 09:22 AM IST

Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लग्जरी कार फेरारी का काफिला सड़क पर जाम में फंस गया।

Image

जाम में फंसी फेरारी कारों का वीडियो वायरल। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • जाम में फंसी फेरारी
  • देखकर चकरा जाएगा दिमाग
  • वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: शहरों में जाम लगना अब आम बात हो चली है। सभी इस जाम की वजह से खासे परेशान रहते हैं। जाम की वजह से ही अक्सर हम टाइम से जरूरी जगहों पर नहीं पहुंच पाते। मगर सवाल पूछा जाए कि भारत के किस शहर में सबसे ज्यादा जाम लगता है तो कोई भी तुरंत बेंगलुरु शहर का ही नाम लेगा। ऐसा है भी, क्योंकि बेंगलुरु भारत का वो शहर है जहां छोटी दूरी तय करने में भी बहुत समय लगता है। शहर में अक्सर जगह-जगह जाम देखने को मिलता ही रहता है। हैरान हो जाएंगे कि शहरों की सड़कों पर सिर्फ नॉर्मल वाहनों का ही नहीं बल्कि लग्जरी गाड़ियों का भी जाम लग जाता है।

जाम पर फंसी फेरारी कारें

सोशल मीडिया में अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल है, जिसे देखकर दिमाग चकरा जाएगा। वीडियो बेंगलुरु का बताया गया है, जहां एक सड़क पर लग्जरी कारें जाम में फंसी हैं। वीडियो में रफ्तार की बादशाह फेरारी कारों को भी जाम फंसे देखा जा सकता है। वायरल हो रहे कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि रफ्तार भरने वाली फेरारी कार सड़क पर ऐसे रेंग रही हैं, जैसे कोई बहुत नॉर्मल कार हो। वीडियो में अलग-अलग रंग की बहुत सारी फेरारी कारों को जाम में फंसे हुए देखा जा सकता है। ऑडी भी जाम में फंसी नजर आती है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

सोशल मीडिया में फेरारी कारों के जाम फंसे होने का वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ये सचमुच करोड़पतियों का शहर है। वीडियो इंस्टाग्राम पर pavangamemaster नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article