Ahmednagar child in borewell Rescue: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में पांच साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है, प्रशासन बच्चे को बचाने की कोशिश कर रहा है, बता रहे हैं कि बच्चा खेलते समय बोर वेल गिर गया, पुलिस और फायर ब्रिगेड रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे है।
बच्चा करीब 15 फीट दूर है और उसे निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं बताते हैं कि बच्चे के पिता गन्ना काटने का काम करते है।
प्रिंस की हुई थी खासी चर्चा
2006 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय प्रिंस कुमार कश्यप 55 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था, जिसको बचाने के लिए एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। लगभग 48 घंटे बाद प्रिंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस दौरान पूरे देश ने इस घटना पर नजर बनाए रखी थी, अगले कुछ हफ्तों में, प्रिंस सेलिब्रिटी की तरह हो गए थे।
सात साल का साई बरहाटे बोरवेल में गिर गया था
वहीं साल 2017 में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की कोपरगांव तहसील में सात वर्षीय साई बरहाटे बोरवेल में गिर गया हालांकि उसकी मौत हो गई उसे बचाया नहीं जा सका था।
