वायरल न्यूज़

अहमदनगर में 5 साल बच्चा बोरवेल में गिरा, प्रशासन बचाने की कोशिश में जुटा, देखें ये Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 13, 2023, 10:43 PM IST

Ahmednagar child in borewell: बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटनाएं सामने आती रहती हैं ऐसा ही एक मामला अहमदनगर में सामने आया है, जहां एक 5 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया जिसे बचाने की कोशिश की जा रही हैं।

Ahmednagar child in borewell Rescue: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में पांच साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है, प्रशासन बच्चे को बचाने की कोशिश कर रहा है, बता रहे हैं कि बच्चा खेलते समय बोर वेल गिर गया, पुलिस और फायर ब्रिगेड रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे है।

बच्चा करीब 15 फीट दूर है और उसे निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं बताते हैं कि बच्चे के पिता गन्ना काटने का काम करते है।

प्रिंस की हुई थी खासी चर्चा

2006 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय प्रिंस कुमार कश्यप 55 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था, जिसको बचाने के लिए एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। लगभग 48 घंटे बाद प्रिंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस दौरान पूरे देश ने इस घटना पर नजर बनाए रखी थी, अगले कुछ हफ्तों में, प्रिंस सेलिब्रिटी की तरह हो गए थे।

सात साल का साई बरहाटे बोरवेल में गिर गया था

वहीं साल 2017 में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की कोपरगांव तहसील में सात वर्षीय साई बरहाटे बोरवेल में गिर गया हालांकि उसकी मौत हो गई उसे बचाया नहीं जा सका था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article