Viral Video: लड़के ने अपने ही दोस्त को सांड के आगे धकेला, फिर पांच सांडों ने मिलकर बना दिया फुटबॉल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 22, 2023, 12:28 PM IST

सोशल मीडिया पर नागौर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पांच सांड मिलकर एक लड़के को रौंद डाला। इस दौरान एक मिनट तक ये खौफनाक मंजर देखने को मिला।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने दोस्त को सांड के आगे धकेला
  • पांच सांडों ने मिलकर लड़के को रौंदा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Five Bulls Attack A Minor Boy: इंटरनेट पर कई बार कुछ ऐसे वीडियोज वायरल हो जाते हैं, जिसे देखने के बाद आंखों पर भरोसा कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो को भी देखने के बाद आपका कुछ ऐसा ही हाल होने वाला है। वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) नागौर का बताया जा रहा है, जो बेहद ही खतरनाक है। इस वीडियो में पांच सांड मिलकर एक नाबालिग लड़के को रौंदते हुए नजर आ रहे हैं।

Five Bulls Attack A Minor Boy

पांच सांड ने मिलकर लड़के को रौंदा

पांच सांड ने मिलकर लड़के को रौंदा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़के ने अपने दोस्त को एक सांड के आगे धकेल देता है, जिससे वह पांच सांडों के बीच फंस जाता है और फिर गुस्साएं सांड मिलकर उसका बड़ा बुरा हाल करते हैं। करीब एक मिनट तक पांच सांड मिलकर उस लड़के को रौंदता रहता है। हालांकि, मौके पर पहुंचकर लड़के के दोस्तों ने उसे बचा लिया और बड़ा हादसा होने से टल गया। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया, जो आपका दिल दहला देगा।

End of Feed