नदी में मछुआरों को दिखी ऐसी चीज, देखते ही सबकी फटी की फटी रह गई आंंखें

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 5, 2023, 12:38 PM IST

सोशल मीडिया पर कल से एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप सभी की आंखें खुली रह जाएंगी। दरअसल, अमेरिका में कुछ मछुआरों का ग्रुप नदी में फिशिंग करने के लिए जा रहा है, तभी उन्हें नदी में तैरती हुई बीयर की बोतलें मिली। आगे पढ़िए...

KEY HIGHLIGHTS
  • नदी में तैरती मिली बीयर की बोतलें
  • फिर मछुआरों ने लगा दी छलांग
  • जमकर वायरल हो रहा ये पोस्ट

Fishermen Found Beer Bottles in the River: सोशल मीडिया पर हर रोज काफी कुछ वायरल होता है। लेकिन इन दिनों जो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। दरअसल, ये मामला अमेरिका के मोंटाना राज्य का है, जहां एक 100 साल पुराने एक सुरंग के पास से मालगाड़ी गुजर रही थी, जो बीयर की बोतलों से भरी हुई थी। इसके बाद अचानक ही एक हादसा हो गया, जिसका मंजर देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

beer bottles found floating in the river

नदी में तैरती हुई बीयर की बोतलें (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में हादसे के बाद पटरियों से रेल के कुछ डिब्बे नीचे गिर जाते हैं, फिर क्या था.. डिब्बों में भरी बोतलें नदी में तैरने लगती हैं। तभी वहां से तीन मछुआरों का ग्रुप गुजरता है, जो इस मंजर को देख लेता है। फिर फिशिंग छोड़ तीनों उसे समेटने में लग जाते हैं। ऐसे में ये पूरा मंजर कोई शख्स कैमरे में कैद कर लेता है और सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है, जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।

End of Feed