वायरल न्यूज़

VIDEO: शिकार के लिए सारी हदें पार कर गई बिल्ली, कैमरे में कैद हुआ ऐसा नजारा, देखकर चकरा जाएगा दिमाग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 5, 2023, 12:38 PM IST

Cat Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिकार के लिए वो अपनी जान पर खेल गई। शिकार के दौरान ऐसा नजारा कैमरे में कैद हुआ, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

Image

बिल्ली का खतरनाक अंदाज, (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शिकार के लिए हद से गुजर गई बिल्ली
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Cat Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार जानवरों के ऐसे वीडियो (Animal Viral Video) देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग भन्ना जाता है। जबकि, कुछ वीडियो (Viral Video) को देखकर लोग खुशी शे झूम उठते हैं। वहीं, कई वीडियो (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे आप एकटक नजरों से देखते रह जाएंगे। क्योंकि, शिकार के लिए बिल्ली जिस तरह अपनी जान पर खेल गई, उसने सबको चौंका दिया है।

ये तो हम सब जानते हैं अपनी जान बचाने के लिए इंसान हो या फिर जानवर, किसी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन, कई बार दूसरों की जान लेने के लिए भी कुछ अपनी जान की परवाह नहीं करते। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं शिकार के लिए किस तरह बिल्ली जान पर खेल गई है। सूखी डाली पर एक चिड़िया फंसी हुई है। जिसे पकड़ने के लिए बिल्ली भी पेड़ पर चढ़ गई। बिल्ली को देखकर चिड़िया ऊपर की ओर बढ़ने लगती है। लेकिन, बिल्ली भी हारने मानने के लिए तैयार नहीं थी और धीरे-धीरे वो उस जगह पहुंच गई, जहां बिल्ली के साथ कुछ भी हो सकता था। यकीन मानिए इस नजारे को देखकर एक पल के लिए आपकी सांसें भी थम जाएंगी।

चौंकाने वाला नजारा

तो आपने देखा किस तरह बिल्ली चिड़िया के पीछे हाथ धो कर पड़ गई थी। इस मंजर को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'bs_wild_animals' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस नजारे को देखकर हैरान हैं, तो कुछ जमकर मजे ले रहे हैं। जबकि, कुछ का कहना है पापी पेट के लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ता।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article