दुनिया का पहला YouTube Video, इस शख्स ने किया था अपलोड

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 15, 2024, 02:41 PM IST

First video uploaded on YouTube: जानते हैं कि यूट्यूब पर सबसे पहले कौन सा वीडियो अपलोड किया गया है। ये वीडियो किस तारीख को और किसने अपलोड किया। यहां जानिए सबकुछ

First video uploaded on YouTube: गूगल का वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब दुनिया में सबसे ज्यादा देखने वाले प्लेटफॉर्म में से एक है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रोज हजारों लाखों की तादाद में वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। यूट्यूब पर आज अपलोड किए गए वीडियो की संख्या करोड़ों से ऊपर पहुंच चुकी है। मगर यूट्यूब कब शुरू हुआ और इसपर सबसे पहला वीडियो कौन सा अपलोड किया गया। इसपर शायद ही कोई जानकारी रखता हो। जानकर चौंक जाएंगे कि यूट्यूब पर अपलोड किया सबसे पहला वीडियो बहुत सामान्य ही था।

Viral Video

यूट्यूब पर सबसे पहले ये वीडियो अपलोड किया गया था। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

किस चैनल से अपलोड हुआ वीडियो

यूट्यूब पर सबसे पहला वीडियो Jawed नाम के चैनल से करीब 18 साल पहले अपलोड किया गया। 19 सेकंड के वीडियो को Me at the zoo यानी मैं चिड़ियाघर में कैप्शन दिया। इसमें एक शख्स चिड़ियाघर में नजर आता है। शख्स चिड़ियाघर में हाथियों के सामने खड़ा नजर आता है। वीडियो 23 अप्रैल 2005 को रात 8: 27 बजे अपलोड किया गया।

End of Feed