वायरल न्यूज़

Dance Video: जबरदस्ती डांस करवाने का नतीजा! आंटी ने भाभियों की कर दी छुट्टी, मुंह ताकती रह गईं बेचारी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 17, 2024, 09:55 AM IST

Dance Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ भाभियां होली संगीत के मौके पर डांस कर रही थीं। इस दौरान वहां पर एक आंटी भी मौजूद थीं। भाभियां उन आंटी को भी डांस के लिए अपनी तरफ खींच रही थीं।

Image

आंटी ने कर दी भाभियों की छुट्टी (इंस्टाग्राम)

Dance Video: सोशल मीडिया पर आपने डांस के हजारों वीडियो देखे होंगे। आप अगर किसी डांस की महफिल में गए होंगे तो यह जरूर देखा होगा कि कई लोग खुद डांस करने से ज्यादा दूसरों को डांस करवाने के लिए परेशान रहते हैं। ऐसी आदत सिर्फ आदमियों की ही नहीं, बल्कि औरतों की भी होती है। आपने शादियों में भी देखा होगा कि संगीत के कार्यक्रम में घर की महिलाएं दूसरी महिलाओं को खींच-खींचकर डांस करवाती हैं। इस दौरान जिनका डांस का मन नहीं करता, कई बार उन्हें भी डांस करना पड़ जाता है।

वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ भाभियां होली संगीत के मौके पर डांस कर रही थीं। इस दौरान वहां पर एक आंटी भी मौजूद थीं। आप देख सकते हैं कि भाभियां उन आंटी को भी डांस के लिए अपनी तरफ खींच रही थीं। वहीं आंटी का डांस करने का मन नहीं था तो वह जा नहीं रही थीं। हालांकि, इसके बाद भी भाभियां उनको जबरन डांस करवाना चाहती थीं। इसके बाद जो हुआ देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब भाभियां फिर भी आंटी को डांस के लिए अपनी तरफ खींचती रहीं तो आंटी मैदान में उतर ही आईं। इसके बाद आंटी ने इतना जबरदस्त डांस किया कि सारी भाभियों की छुट्टी कर दी। आप देख सकते हैं कि आंटी के डांस करते ही मैदान पूरी तरह से खाली हो गया और भाभियां बेचारी किनारे खड़ी हो गईं। फिर सिर्फ आंटी ही डांस करती नजर आईं। वीडियो देखने में बहुत ही मजेदार है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि ये जबरदस्ती करने का नतीजा है। वीडियो को shyama_sharma123 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article