वायरल न्यूज़

जंगल की इस तस्वीर में छिपा है हिरण, क्या 30 सेकंड में खोज पाएंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 23, 2024, 06:40 AM IST

Brain Test Photo: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर में एक हिरण छिपा है जिसे खोजना आसान नहीं होगा।

Image

तस्वीर में छिपा है चालाक हिरण। (Photo- Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • नजर के सामने ही है हिरण
  • मगर खोजना नहीं होगा आसान

Brain Test Photo: सोशल मीडिया में दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें भरी पड़ी है। इनमें कुछ तस्वीरों में छिपे रहस्य को हम आसानी से हल करने लेते हैं, मगर कई बार रहस्यों को खोजने में दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। मगर उसका हल हमें मिलता ही नहीं है। हालांकि ऐसी कोशिश दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ हम एक बार फिर हाजिर हुए हैं। तस्वीर में दिखने में बहुत आसान है, मगर इसे हल करने उतना ही मुश्किल होने वाला है।

तस्वीर में छिपा है एक हिरण

सामने आई तस्वीर जंगल की मालूम होती है। इसमें बड़े-बड़े पेड़-पौधे हैं। पानी का झरना भी बह रहा है। देखने तस्वीर बहुत सुंदर लगती है। मगर बताया जाए कि इसी तस्वीर में एक हिरण भी छिपा हुआ है। हिरण बिल्कुल नजर के ठीक सामने है। मगर उसने खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं है। अगर आप खुद को धुरंधर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। आपको बताना है कि आखिर तस्वीर में हिरण किस जगह मौजूद है। इसके लिए आपको पूरे तीस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने हिरण खोज लिया तो आपको जीनियस मान लिया जाएगा। अगर नहीं खोज पाए तो नीचे जवाब भी देखिए।

यहां देखिए जवाब

Optical Illusion

Optical Illusion

देख लिया ना तस्वीर में हिरण ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। मगर आंखों से तेज और चालाक इंसान को हिरण खोजने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई होगी। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article