वायरल न्यूज़

Viral Video: चप्पलों से एक-दूसरे को जमकर कूटा, हाहाकारी लड़ाई देखकर आप भी दंग रह जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग चप्पलों से एक-दूसरे को जमकर पीट रहे हैं। जिस अंदाज में दोनों लड़ रहे हैं, उसने सबको चौंका दिया है।

Image

खतरनाक लड़ाई (तस्वीर साभार- @sonudubey3107)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग के परखच्चे उड़ जाते हैं। जबकि, कुछ काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिन बन जाता है। इसके अलावा कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Fight Video) में दो चप्पलों से इस तरह लड़ रहे हैं, जिसने सबको चौंका दिया है।

आप सबने आज तक कई लोगों को आपस में लड़ते हुए देखा होगा। हो सकता है आप ने भी कभी लड़ाई की हो। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी लड़ाई के एक से एक अनोखे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किसी बात को लेकर दो लोगों के बीच लड़ाई चल रही है। दोनों एक-दूसरे पर चप्पलों की बरसात कर रहे हैं। जिस तरह दोनों एक-दूसरे को मार रहे हैं, उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। देखें वीडियो...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि दोनों लोगों ने तो गदर मचा दिया। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'sonudubey3107' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि दोनों बवाली है। कुछ का कहना है कि लग रहा है चप्पलों की बारिश हो रही है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article