Viral :'गजराजों' के बीच हाहाकारी लड़ाई, वीडियो ने सोशल मीडिया पर काट दिए धर्राटे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 3, 2023, 12:40 PM IST

Elephant Fight Video: खुले मैदान में दो हाथियों के बीच खतरनाक लड़ाई शुरू हो गई। दोनों हाथी जिस तरह लड़ रहे थे उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। अब यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथियों के बीच खतरनाक लड़ाई
  • नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Elephant Fight Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक झन्नाटेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Elephant Fight Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो काफी हाहाकारी और हैरतअंगेज होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में हाथियों (Elephant Viral Video) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, वीडियो (Shocking Video) में जिस तरह दो 'गजराज' आपस में लड़ रहे हैं, उसने लोगों की 'नींद' उड़ा दी है।

Elephant Fight Video

हाथियों के बीच खतरनाक लड़ाई, (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम )

आमतौर पर हाथी का स्वभाव काफी शांत होता है। लेकिन, जब 'गजराज' को गुस्सा आता है, तो जमकर तांडव मचाते हैं। सोशल मीडिया पर आपको हाथियों के एक से एक खतरनाक वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में दो हाथियों के बीच लड़ाई हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक खाली मैदान में दो हाथी आपस में भिड़ गए हैं। दोनों एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। बड़ी बात ये है कि दोनों हाथियों में कोई भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। लड़ते-लड़ते दोनों हाथी एक पेड़ को भी गिरा देते हैं। आखिर में क्या अंजाम होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

End of Feed