वायरल न्यूज़

Watch Video: 3 भेड़ों के बीच हाहाकारी लड़ाई, लड़ने का अंदाज देख कहेंगे, ' क्या मुकाबला है भाई?'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 12, 2023, 08:52 PM IST

Sheep Fight Video: सोशल मीडिया पर भेड़ों की लड़ाई का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

भेड़ों के बीच मजेदार लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • भेड़ों के बीच मजेदार लड़ाई
  • नजारा देखकर लोगों की नहीं रुक रही हंसी
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Sheep Fight Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Sheep Fight Video) को देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे आप एकटक होकर देखेंगे और बार-बार देखेंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Trending Video) में तीन भेड़ों के बीच जिस तरह से लड़ाई हो रही है, उसने महफिल लूट ली। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

जानवरों की लड़ाई आपने कई बार देखी होगी। कई बार तो लाइव भी लड़ते हुए देखा होगा। कई लोगों को जानवरों की लड़ाई देखना काफी अच्छा भी लगता है। जिन लोगों को इस तरह के नजारे पसंद आते हैं, उन्हें यह वीडियो काफी पसंद आने वाला है। क्योंकि, इसमें तीन भेड़ अनोखे अंदाज में लड़ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं खुले मैदान में किस तरह तीन भेड़ों के बीच लड़ाई हो रही है। पहले दो भेड़ एक-दूसरे पर हमला करते हैं। तभी बीच में तीसरे भेड़ की एंट्री होती है। इसके बाद शुरू होता है लड़ाई का असली खेल। तीनों भेड़ बारी-बारी से आपस में लड़ते हैं और एक-दूसरे को सींग मारते हैं। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। देखें मजेदार वीडियो...

दिन बना देगा वीडियो

इस लड़ाई वीडियो को देखकर यकीनन आपका मन भी गदगद हो गया होगा। हो सकता है कई लोगों को बार-बार इस वीडियो को देखने का मन कर रहा होगा। आलम ये है कि यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'animal.worlds11' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लड़ाई देखकर दिन बन गया। कुछ का कहना है कि इस तरह का नजारा काफी कम देखने को मिलता है। कुछ का कहना है कि भाई भेड़ों ने मौज करा दी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article