वायरल न्यूज़

Viral Video: विशालकाय अजगर से भिड़ गया कुत्ता, फिर जो हुआ उसे देखकर रोम-रोम कांप जाएगा

Animal Fight Video: सोशल मीडिया पर अजगर और कुत्ते का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। कुत्ते ने अजगर की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

Image

कुत्ते और अजगर के बीच लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते और अजगर के बीच खतरनाक लड़ाई
  • नजारा देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
  • सोशल मीडिया पर हाहाकारी नजारा वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो शामिल होते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Video) ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। यूजर्स इन वीडियो (Funny Video) काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में कुत्ते और अजगर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

अजगर का नाम सुनते ही लोगों की हवा टाइट हो जाती है। क्योंकि, अजगर बड़े से बड़े जानवर को निगल जाता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको अजगर के कई हाहाकारी वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में कुत्ते ने विशालकाय अजगर की हवा टाइट कर दी है। वीडियो में आप देख सकते हैं दलदल जमीन पर अजगर और कुत्ते के बीच लड़ाई चल रही है। अजगर कुत्ते का शिकार करना चाहता है, लेकिन कुत्ते काफी आक्रमक हो गया और अजगर की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर सब हक्के-बक्के रह गए। देखें वीडियो...

कुत्ते का खतरनाक अंदाज

वीडियो देखकर आपका रोम-रोम जरूर कांप गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mgtc_farming' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 51 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि कुत्ते ने तो गदर मचा दिया। किसी का कहना है कि कुत्ता तो भौकाली निकला। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article