वायरल न्यूज़

VIDEO: बबून का शिकार करने लगा मगरमच्छ, मगर जो हो गया रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 19, 2024, 05:41 PM IST

Viral Animal Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे मगरमच्छ शिकार की तलाश में था कि तभी बबून उसकी रडार में आ गया। मगर फिर जो कुछ नजर आया हैरान हो जाएंगे।

Image

मगरमच्छ के रडार में आ गया बबून। (Photo/Instagram)

Viral Animal Video: मगरमच्छ को दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों की लिस्ट में ऊपर रखा जाता है। यकीनन ये एक ऐसा शिकारी है जिससे अच्छे जानवर दूरी बनाकर रखते हैं। अगर मगरमच्छ पानी के भीतर है तो मजाल है कि कोई उससे पंगा लेने की हिम्मत कर जाए। यकीन नहीं करेंगे अभी एक ऐसे ही मगरमच्छ से जुड़ा वीडियो हर तरफ छाया हुआ है।

मगरमच्छ ने किया हमला

इसमें मगरमच्छ पानी के किनारे पर पानी में छिपकर शिकार के इंतजार में है। इधर सामने से बबून का झुंड पानी की तरफ बढ़ रहा है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है बेहद सामान्य नजर आता है। इसमें आगे देखेंगे कि इधर बबून खतरे से अंजान पानी पीने किनारे पर पहुंच गया। देखकर यकीन नहीं करेंगे कि मगरमच्छ ने पूरी ताकत से हमला किया और बबून को दबोच लिया।

यहां देखें वीडियो

फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसमें देखेंगे कि मगरमच्छ से बचने के बाद बबून एक बार फिर उसकी रडार में पहुंच गया। मगर इसके बाद उसे किस्मत ने साथ नहीं दिया और मगरमच्छ ने उसे अपना शिकार बना लिया। मालूम हो कि हैरान करने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर anytimemothernature नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article