Pakistani Girl Cute Video: सोशल मीडिया पर सिर्फ भारत के ही इन्फ्लूएंसर्स नहीं हैं, जो वीडियो बनाते हैं। बल्कि पाकिस्तान के भी इन्फ्लूएंसर शामिल हैं और उनके भी कई सारे क्यूट और शानदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही कुछ आपको इस वीडियो में भी देखने को मिलेगा, जिसे देख आपको आजादी के पहले वाले पाकिस्तान और भारत के लोगों के बीच खूबसूरत रिश्तों की याद आ सकती है।
पाकिस्तानी लड़की का क्यूट वीडियो (Instagram)
बता दें, इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिख रही लड़की पाकिस्तानी इन्फ्लूएंसर है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपने क्यूट रिएक्शन के लिए जानी जाती है। उसने इस वीडियो में भारतीय लोगों से पाकिस्तानी आने की बात कही है। इस वीडियो को देखने पर ऐसा लगता है कि पाकिस्तान और भारत के बीच इंसानी रिश्ते काफी बेहतर और गहरे हो सकते हैं, अगर राजनीतिक मुद्दों को दूर रखा जाए।
पाकिस्तानी लड़की का क्यूट वीडियो
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो लोगों का काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि दोनों देशों में भाईचारा बढ़ने के आसार लग रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पड़ोसी देश से दोस्ती का फरमान आया है। बता दें, इस वीडियो को 'batoolhoon' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 9 लाख 33 हजार से अधिक लाइक्स भी आ चुके हैं।
