कहते हैं ईश्वर हर जगह नहीं रह सकता, इसलिए उसने मां को बनाया। मां जो हर किसी की होती है और हर किसी के पास होती है। दुनिया में एक मां ही है जो अपनी औलाद को बिना किसी लालच के बेपनाह प्यार करती है। अभी एक ऐसी ही एक मां की बेटे को लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल है। वो चिट्ठी में अपने बेटे के लिए ऐसी बातें कहती हैं जिसे सुनकर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी। अपनी आखिरी चिट्ठी में मां कहती है कि उन्हें मरने का उतना दुख नहीं है, जितना अपने बेटे को छोड़कर जाने का दुख है।
मां ने बेटे को लिखी भावुक चिट्ठी
दरअसल एक शख्स ने अपनी मां की लिखी आखिरी चिट्ठी शेयर की है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। चिट्ठी में मां अपने बेटे मैट गाल्ड को उनकी देखभाल करने के लिए धन्यवाद देती हैं। चिट्ठी में वो लिखती हैं कि मैं इस उम्मीद से ये चिट्ठी लिख रही हूं कि एक दिन तुम्हें ये जरूर मिल जाएगी। मुझे उम्मीद है कि तुम जानते होगे कि मैं तुम्हें कितना प्यार करती हूं। जब भी मुझे तुम्हारी जरुरत थी, तुम हमेशा मेरे साथ रहे। तुमने ये जानते हुए भी अपनी नौकरी छोड़ दी कि तुम्हारी कोई आय नहीं होगी। तुमने ऐसा इसलिए किया ताकि मुझे इलाज के लिए ले जाने वाला कोई होगा। क्या कमाल किया तुमने। इसके लिए शुक्रिया बेटा।

Last letter of Mother
हमेशा रहोगे अच्छे बेटे
रुला देने वाली चिट्ठी में मां अपने बेटे के लिए आगे लिखती हैं कि मैं हमेशा तुम्हें देखूंगी। मुझे मौत से ज्यादा तुम्हें छोड़ने का डर रहा है। तुम हमेशा मेरे अच्छे बेटे रहोगे। मालूम हो कि मां की लिखी भावुक चिट्ठी बेटे ने सोशल मीडिया में साझा की है। इस चिट्ठी को हजारों यूजर्स ने लाइक किया है। जबकि इसपर खुद बेटे ने भी कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा कि मां ने सबकुछ सिखाया। मगर ये नहीं सिखाया मैं उनके बिना कैसे जी पाऊंगा।
