Viral Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो सचमुच किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा। वायरल वीडियो में ऐसा कुछ नजर आने वाला है जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स का दिमाग घूम जाएगा। इसमें देखेंगे कि जिस लग्जरी कार में लोग बैठने के लिए तरस जाते हैं, उसी कार में एक किसान भैंस के लिए चारा लेकर आता है। किसान से जुड़ा ये वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
ऑडी कार की छत पर भैंस के लिए आया चारा
वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि गांव में ऑडी कार के साथ एक किसान की एंट्री होती है। देखकर लगता है कि कोई अमीर शख्स गांव में पहुंचा है। मगर अगले ही सेकंड चौंकाने वाला नजारा दिखाई दिया। इसमें देखेंगे गांव में एंट्री करने वाली कार की छत पर भैंस के लिए चारा लाया गया है। फ्रेम में बिल्कुल चमचमाती कार की छत पर भैंस का चारा देखकर किसी का भी दिमाग घूम जाएगा।
यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
खुद ग्रामीण की लग्जरी कार की छत पर चारा देखकर चौंक गए। किसी की समझ में कुछ नहीं आता है। मगर कार में बैठा किसान आराम से कार की छत पर अपनी भैंस के लिए चारा लेकर घर पहुंच रहा होता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर हुआ ये वीडियो इंस्टाग्राम पर THEJUSTICMEMES नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
