Viral Video: बर्थडे भूलकर काम में लगा था शख्स, अचानक पत्नी-बच्चों ने दिया ऐसा सरप्राइज कि हो गया इमोशनल

लैपटॉप पर काम कर रहे शख्स को उसकी पत्नी और बच्चों ने उसके जन्मदिन पर ऐसा सरप्राइज दिया कि वह भावुक हो गया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ दिल को भी छू जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही प्यारा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें एक शख्स अपने घर के लिविंग रूम में लैपटॉप पर काम करता नजर आता है। उसे लगता है कि यह भी बाकी दिनों की तरह एक सामान्य दिन है लेकिन उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं होता कि कुछ ही पलों में उसकी पत्नी और बच्चे उसके लिए एक ऐसा सरप्राइज लेकर आने वाले हैं, जिसे वह शायद लंबे समय तक याद रखेगा।

family birthday surprise wife children viral video

लैपटॉप पर काम कर रहा था पति, तभी पत्नी और बच्चों ने दिया बर्थडे सरप्राइज (Instagram/@geetika_capricon)

लैपटॉप पर काम कर रहा था शख्स

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि शख्स अपने लैपटॉप पर काम करने में व्यस्त है। तभी उसकी पत्नी हाथ में जन्मदिन का केक लेकर उसके पास आती है। उसके पीछे उनकी बेटी खड़ी होती है, जिसके हाथ में 'किंग' लिखा हुआ सैश है। वहीं, उनका बेटा फूलों का खूबसूरत गुलदस्ता लेकर आता है। परिवार के तीनों सदस्य मिलकर उसके जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी कर चुके होते हैं। इस दौरान वे लोकप्रिय गाना 'अगर तुम ना होते' गाते हुए उसके पास पहुंचते हैं।

End of Feed