वायरल न्यूज़

सांप पकड़ने लगा नकली स्नेक कैचर, मगर हुई ऐसी हालत नानी याद आ गई

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 25, 2024, 01:42 PM IST

Sanp Ka Video: इसमें देखेंगे कि एक शख्स खुद को पेशेवर स्नेक कैचर समझता है और सांप पकड़ने की कोशिश करता है। मगर बेचारे के साथ जो कुछ हुआ देखकर हंसी भी बहुत आती है।

Image

खुद को एक्सपर्ट समझकर सांप पकड़ने लगा शख्स। (Photo/Instagram)

Sanp Ka Video: दुनिया में सांप को सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। ये इतना खतरनाक होता है कि एक बार किसी को डस ले तो बचना मुश्किल होता है। इसके जहरीले फन की वजह से शेर जैसा शिकारी भी दूरी बनाकर रखता है। अगर सांप गलती से किसी इंसान के सामने पड़ जाए तो शरीर कांप जाता है। मगर खतरनाक सांप को काबू में करने के लिए कुछ पेशेवर लोग भी होते हैं, जो उन्हें आराम से पकड़ लेते हैं। आसान में भाषा में इन्हें स्नेक कैचर कहते हैं।

सांप पकड़ने पहुंचा स्नेक कैचर

अभी एक ऐसे ही स्नेक कैचर से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि लोगों ने सड़क के बीचो बीच एक खतरनाक सांप देखा तो उसका रेस्क्यू कराने के लिए एक स्नेक कैचर को बुलाया गया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि तभी एक शख्स सांप पकड़ने के लिए पहुंचा। वो एक छड़ी की मदद से सांप को काबू में करने की कोशिश करता है। देखकर लगता है कि शख्स सांप पकड़ने में बहुत अनुभवी है। मगर तभी ऐसा नजारा दिखाई जिससे बेचारे की पोल खुल गई।

देखिए वीडियो

दरअसल सांप को पकड़ने पहुंचा शख्स कोई और बल्कि नकली स्नेक कैचर निकला। वो सांप को पकड़ने की कोशिश करता है मगर उल्टा उसपर ही हमला हो गया। शख्स की समझ नहीं आता है कि सांप को कैसे पकड़ा जाए। आखिर में जो कुछ दिखा देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @introvert_hu_ji नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article