EYE TEST: दुनिया में अरबों लोगों की आबादी है और इनमें कुछ आबादी ऐसी है जिनमें कुछ खासियत होती है। जैसे किसी का दिमाग बहुत तेज होता है तो किसी की नजर बाज सी तेज होती है। मगर दुनिया में बहुत कम लोग होते हैं जिनका दिमाग और आंखें दोनों तेज होती हैं। ऐसे लोग किसी भी मुश्किल सवाल का जवाब चुटकियों में ढूंढ लेते हैं। तस्वीरों में छिपे रहस्यों को खोजना इनके बाएं हाथ का खेल होता है। ऐसे में क्या आप जानना चाहेंगे कि आपकी नजर और दिमाग आखिर कितना तेज है। अगर जवाब हां है तो आज एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। जिससे पता चलेगा कि अपना तेज और आंखों किस रफ्तार से काम करती है।
केक की इस तस्वीर में छिपा है आठ नंबर। (Photo/X.com)
होगा दिमाग का टेस्ट
ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस खास तस्वीर में आपको हर जगह पर सिर्फ केक नजर आ रहे होंगे। तस्वीर में रंग-बिरंगे और एक से बढ़कर एक खूबसूरत केक नजर आते हैं। तस्वीर में कोई केक छोटा है तो किसी का आकार बहुत बड़ा है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इन्हीं केक की भीड़ में एक जगह पर आठ नंबर भी छिपकर बैठा है। यकीन नहीं करेंगे कि वो नंबर भी देखने में काफी बड़ा है। आपको आज उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आपने गणित के उस आठ नंबर को खोज निकाला तो नजरों का सुल्तान मान लेंगे।
हालांकि बहुत कोशिश के बाद भी उस नंबर को नहीं खोज पाए हैं तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी मिलेगा। हम बताएंगे कि आखिर वो खास नंबर कहां छिपकर बैठा है। दरअसल वो नंबर दो बड़े केक से मिलकर बना है।
देखिए जवाब
मजेदार है कि केक से मिलकर बना वो आठ नंबर ऐसी जगह था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की कसरत भी हो जाती है।
