वायरल न्यूज़

Eye Test Puzzle: सुंदर में कहां बैठी है सुंदरी, ढूंढ लिया तो मान लेंगे सुपर जीनियस

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 24, 2025, 03:10 PM IST

Eye Test Puzzle: आपका दिमाग कितनी तेज रफ्तार में काम करता है या फिर आपकी नजर कितनी तेज हैं। आज इन्हीं का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर वायरल हुई है। वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों के धोखे से जुड़ी हुई है।

Image

ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर को हल करना आज बेहद मजेदार होने वाला है। (Photo/TNN)

Eye Test Puzzle: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया वैसे तो हैरान करने वाली चीजों से भरी पड़ी है। मगर इन सबके बीच ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें भी हमारा खूब मनोरंजन करती हैं। ऐसी तस्वीरों से आंखों के साथ दिमाग की भी अच्छी कसरत हो जाती है। अभी ठीक वैसी ही तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं, जिसे तय समय के भीतर हल करने का चैलेंज मिलने वाला है। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ सुंदर शब्द लिखा हुआ नजर आएगा।

सुंदर में कहां छिपी है सुंदरी

वायरल तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं इसी तस्वीर में एक जगह सुंदरी भी छिपी हुई है। मगर मजाल है कोई आसानी से उसे ढूंढकर दिखा सके। अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो ये चैलेंज आपके लिए ही है। अगर आपने सुंदर में छिपी सुंदर को खोज निकाला तो सुपर जीनियस मान लेंगे।

हालांकि चैलेंज को पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में जवाब तलाश कर लिया तो आपको विजेता मान लिया जाएगा। हालांकि जवाब नहीं ढूंढ पाएंगे तो कोई बात नहीं है।

यहां देखें जवाब

Brain Test

गोल घेरे में देखिए जवाब

देख लिया ना सुंदर की भीड़ में सुंदरी ऐसी जगह छिपी हुई जिसे खोजना सचमुच आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article