वायरल न्यूज़

EYE TEST: दस सेकंड का चैलेंज, दम है तो छिपा हुआ 88 खोजकर दिखाइए

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 19, 2024, 08:17 AM IST

EYE TEST PHOTO: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। तस्वीर में हर जगह 89 नंबर लिखा है, मगर इसी भीड़ में सिर्फ एक जगह 88 लिखा हुआ है।

Image

89 की भीड़ में छिपा है 88। (Photo-x.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • 88 की भीड़ में छिपा है 88
  • खोजने के लिए मिले 10 सेकंड
  • जवाब भी यहीं मिलेगा

EYE TEST PHOTO: ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। आसान भाषा में इन तस्वीरों को दिमाग को धोखा देने वाली तस्वीरें भी कह सकते हैं। यानी ऐसी तस्वीरें जिनमें चीजें नजर के ठीक सामने होती हैं, मगर हम खूब कोशिश के बाद भी उसमें छिपे रहस्य को नहीं खोज पाते हैं। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग के साथ आंखों की भी अच्छी कसरत हो जाती है। दिमाग को चैलेंज करने वाली एक बहुत ही खास तस्वीर के साथ आज हम हाजिर हुए हैं। तस्वीर दिखने में बेहद आसान है, मगर इसे हल करना उतना ही मुश्किल होने वाला है।

होगा दिमाग का टेस्ट

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल इस तस्वीर में हर जगह 89 लिखा हुआ है। इसमें ऊपर से नीचे तक हर जगह सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ है। मगर नंबर की भीड़ में एक जगह पर 88 नंबर भी लिखा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई आसानी से उस खास नंबर को खोज निकाले। अगर आप खुद को जीनियस और नजरों का किंग समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। आपको बताना है कि आखिर वो खास नंबर कहां छिपा हुआ है। हालांकि कोशिश शुरू करें, पहले एक शर्त जान लीजिए।

मिलेंगे दस सेकंड

आपको छिपे हुए नंबर को खोजने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतनी देर में आपने उस खास नंबर को खोज निकाला तो आपको चैंपियन मान लेंगे। हालांकि अभी तक भी इसे हल नहीं कर पाए हैं तो कोई बात नहीं है। यहां इसका जवाब भी मिलेगा। दरअसल 89 की भीड़ में छिपकर बैठा 88 बिल्कुल बीच में है। ऊपर से चौथी लाइन में वो खास नंबर छिपा हुआ है।

यहां देखिए रिजल्ट

Brain Test Puzzle

देखिए कहां छिपा है वो खास नंबर।

देख लिया ना 89 की भीड़ में छिपा 88 नजर के ठीक सामने ही छिपा था, मगर उसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article