EYE TEST: बचपन में हमसे अजब-गजब पहेलियां पूछी जाती थीं और मौखिक रूप से उनका जवाब भी देना होता था। मगर दिमाग की बत्ती गुल करने वाली ये पहेलियां अब इंटरनेट पर आ गई हैं। यहां पहेलियां तस्वीरों की शक्ल में होती हैं। इनमें चीजें ऐसी जगह छिपी होती हैं, जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर पेंगुइन से जुड़ी है। इसमें हर जगह पेंगुइन नजर आते हैं खास बात है कि सभी एक जैसे लगते हैं। मगर बताया जाए कि पेंगुइन की इस भीड़ में एक पेंगुइन बिल्कुल अलग है।
सबसे अलग है एक पेंगुइन
अब आपको उसी पेंगुइन को खोजकर दिखाना है। अच्छी बात है कि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की भी अच्छी कसरत होती है। अगर आप भी पहेली को हल करके अपने दिमाग का टेस्ट लेना चाहते हैं तो दस सेकंड में इसे हल कर दिखाइए। बताइए कि तस्वीर में सबसे अलग पेंगुइन आखिर कहां छिपा है। हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक उस पेंगुइन को नहीं खोज पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। यहां इसका जवाब भी मिलेगा।
नीचे देखिए कहां छिपा है पेंगुइन
देख लिया ना तस्वीर में सबसे अलग पेंगुइन ऐसी जगह छिपा था, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हालांकि ऐसी पहेलियों को हल करने से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। आंखों और दिमाग के साथ मनोरंजन की ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
